* लाल टमाटर *
*
हरा टमाटर लाल लाल हो
आङ्खे' लाल दिखाए,
छोटे बडे मझोले भारी,
सबको नाच नचाए'।
चर्चित परिचित बना- अपरिमित, खूब हंसें-
मुसकाए, सबको भाए रंग
खतरैला, दूर ही दूर भगाए
कहते पौष्टिक स्वास्थ्य- प्रदाता,केवल गुण ही गाएँ
चित्र-विचित्र देख खुश हो
ले',एवज में कुछ अजमाए
विज्ञानी प्रयोगशाला में,
नव बहार ले आएं,
थेसिस लिख डाक्ट्रेट की-
डिग्री,'शान्त'शीघ्र पा जाएं
*
रचना--दयाराम कुशवाहा '
*